10-06-2023



गेल (इंडिया) लिमिटेड
गेल के सीएसआर पहल के अंतर्गत बलांगीर में पी.आर.एच.एस. इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन
बलांगीर , 10/06/2023:श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार और श्री हरदीप सिंह पुरी, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी मामले मंत्री, भारत सरकार ने आज सीएसआर पहल के अंतर्गत गेल (इंडिया) लिमिटेड के सहयोग से पीआर स्कूल, बलांगीर, ओडिशा में इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह में श्रीमती तुकुनी साहू, माननीय वाणिज्य, परिवहन और जल संसाधन मंत्री, ओडिशा सरकार, श्रीमती संगीता कुमारी सिंह देव, माननीय संसद सदस्य, बलांगीर, श्री नरसिंह मिश्रा, माननीय विधायक, बलांगीर, डॉ. मुकेश महालिंग, माननीय विधायक, लोसिंघा, श्री केवी सिंह देव, पूर्व मंत्री, ओडिशा सरकार और श्री दीपक गुप्ता, निदेशक (परियोजना), गेल (इंडिया) लिमिटेड सहित सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में गेल (इंडिया) लिमिटेड और ओडिशा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
पीआर हाई स्कूल, बलांगीर, ओडिशा में यह इंडोर स्टेडियम लगभग 9.9 करोड़ रुपये की लागत से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत गेल (इंडिया) लिमिटेड के सहयोग से निर्मित किया गया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य खेल सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए इस क्षेत्र में स्पोर्टस को प्रोत्साहित करना जिससे युवाओं में खेल के प्रति प्रतिभा और जुनून जागृत हो सके। पीआर हाई स्कूल स्थित नव उद्घाटित इनडोर स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चार बैडमिंटन कोर्ट सहित एक मुख्य हॉल भी शामिल है।
पश्चिमी ओडिशा और विशेष रूप से बलांगीर जिले में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपार संभावनाएं हैं । इन आंतरिक क्षेत्रों में युवाओं की खेल क्षमताओं को विकसित करने हेतु उन्हें पर्याप्त बुनियादी ढांचा प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जहां उनकी प्रतिभा और जुनून को निखारा जा सके। बलांगीर में इनडोर स्टेडियम देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाली ग्रामीण खेल प्रतिभाओं की पहचान तथा विकसित करने और प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिनके पास खेल संसाधनों और बुनियादी ढांचों की मात्रा बहुत सीमित है।
इस अवसर पर बोलते हुए गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (परियोजना) श्री दीपक गुप्ता ने कहा कि गेल इस सहोयगात्मक सीएसआर परियोजना को क्रियान्वित करते हुए गर्व महसूस करता है। साथ ही गेल अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से समुदायों के विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी गुणवत्तापूर्ण खेल की बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान करके और उनकी खेल आकांक्षाओं को विकसित करके युवाओं को सशक्त बनाने में अटूट विश्वास करता है।
गेल ओडिशा राज्य में विभिन्न प्राकृतिक गैस पाइपलाइन, शहर गैस वितरण और कोयला गैसीकरण आधारित उर्वरक संयंत्र को कार्यान्वित कर रहा है। 6850 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 1650 कि.मी. हाई-प्रेशर क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन का शहर गैस वितरण नेटवर्क 5 भौगोलिक क्षेत्रों के 11 जिलों अर्थात् खोरधा, कटक, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा, गंजम, नयागढ़ और पुरी, गजपति, खंडमाल, बौध और सोनपुर में फैला हुआ है। 1729 करोड़ रुपए का निवेश कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है। उपर्युक्त के अलावा, गेल एक संयुक्त उद्यम भागीदार के रूप में तलचर उर्वरक परियोजना में निवेश कर रहा है जिसकी स्थापना लगभग 17000 करोड़ रुपए की लागत से की जा रही है।
इससे परियोजना चरण के दौरान लगभग 10 मिलियन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष श्रम-दिवस और इन परियोजनाओं के प्रचालन चरण के दौरान प्रति वर्ष लगभग 2 मिलियन श्रम-दिवस का रोजगार सृजित होगा।
गेल (इंडिया) लिमिटेड के बारे में:
गेल (इंडिया) लिमिटेड ट्रेडिंग, ट्रांसमिशन, एलपीजी उत्पादन और ट्रांसमिशन, एलएनजी री-गैसिफिकेशन, पेट्रोकेमिकल्स, शहर गैस, ई एंड पी, आदि की प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला में विविध हितों के साथ भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी है। गेल देश के संपूर्ण भाग में व्याप्त लगभग 14,830 किमी लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का स्वामी है और इसका प्रचालन करता है। गेल अपनी पाइपलाइन परियोजना के अधिक विस्तार हेतु कई पाइपलाइन परियोजनाओं के निष्पादन पर समान रूप से काम कर रहा है। गेल गैस ट्रांसमिशन में लगभग 68% बाजार हिस्सा का नियंत्रक है और भारत में इसके पास 53% से अधिक का गैस ट्रेडिंग शेयर है। गेल और इसकी अनुषंगियों/जेवी के पास शहरी गैस वितरण में भी जबरदस्त बाजार हिस्सेदारी है। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बाजार में गेल का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है। गेल अक्षय ऊर्जा जैसे सौर, पवन, जैव ईंधन और हरित हाइड्रोजन में भी अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है। गेल के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया : gailonline.com देखें।