प्रेस विज्ञप्ति

18.03.2021

गेल (इंडिया) लिमिटेड

गेल और रांची नगर निगम ने कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

रांची, 18 मार्च, 2021: गेल (इंडिया) लिमिटेड और रांची नगर निगम (आरएमसी) ने रांची में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र की स्थापना के लिए एक अनुदान समझौते (सीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, संयुक्त सचिव, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय श्री आशीष चटर्जी, गेल के निदेशक (व्यवसाय विकास), श्री एमवी अय्यर और कार्यकारी निदेशक (व्यवसाय विकास), श्री शांतनु रॉय की उपस्थिति में रांची नगर आयुक्त श्री मुकेश कुमार, आईएएस और गेल के कार्यकारी निदेशक (परियोजना) श्री केबी सिंह द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के अनुसार गेल प्रतिदिन 150 टन ऑर्गेनिक म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट (MSW) के प्रसंस्करण के लिए सीबीजी संयंत्र स्थापित करेगा। सीबीजी संयंत्र प्रति दिन 5 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और प्रति दिन लगभग 25 टन फर्मेंटेड जैव खाद का उत्पादन करेगा।

सीबीजी संयंत्र स्वच्छ और हरित ईंधन का उत्पादन करके रांची के लोगों के लिए फायदेमंद होगा और आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर होगा।

गेल के बारे में:

गेल (इंडिया) लिमिटेड प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला में विविध हितों के साथ भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी है, जिसमें ट्रांसमिशन, एलपीजी उत्पादन और ट्रांसमिशन, ट्रेडिंग, एलएनजी पुन: गैसीकरण, पेट्रोकेमिकल्स, सिटी गैस, ईएंडपी, आदि शामिल हैं। देश के विभिन्न भागों में फैले लगभग 13,340 किमी लंबा देशव्यापी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क का स्वामित्व एवं प्रचालन करता है। यह कई पाइपलाइन परियोजनाओं के निष्पादन पर भी समवर्ती रूप से काम कर रहा है। गेल गैस ट्रांसमिशन में 70% बाजार हिस्सेदारी को नियंत्रित करता है और भारत में 50% से अधिक की प्राकृतिक गैस की बिक्री में सहभागी है। गेल और उसकी अनुषंगी कंपनियां / संयुक्त उद्यमों की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में एक दुर्जेय बाजार हिस्सेदारी भी है । तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बाजार में, गेल विश्व के सबसे बड़े पोर्टफोलियों में से एक है। गेल सौर, पवन और जैव ईंधन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा में भी अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहा है। गेल के बारे में जानकारी के लिए: www.gailonline.com

Also in this Section