प्रेस विज्ञप्ति

30-01-2024

गेल (इंडिया) लिमिटेड

गेल और एडीएनओसी गैस ने भारत के प्राकृतिक गैस उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक
दीर्घकालिक एलएनजी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2024: भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने एडीएनओसी गैस के साथ लगभग 0.5 एमएमटीपीए एलएनजी की खरीद हेतु एक दीर्घकालिक एलएनजी खरीद समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह गेल और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) पी.जे.एस.सी. के बीच दिनांक 30.10.2022 के एक समझौता ज्ञापन के अनुसरण में है, जिसमें पार्टियां इस बात पर सहमत हुईं कि सहयोग के संभावित क्षेत्रों में दोनों पार्टियां अल्पावधि से मध्यम और दीर्घकालिक अवधि हेतु एडीएनओसी से गेल द्वारा एलएनजी की खरीद सहित अवसरों का पता लगाएंगी। गेल और एडीएनओसी के बीच यह महत्वपूर्ण कदम भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करेगा।

इस समझौते के तहत समग्र भारत में 10 वर्ष की अवधि के लिए वर्ष 2016 से डिलीवरी आरंभ की जाएगी। ऐसा माना जाता है कि यह व्यवस्था भारत की बढ़ती ऊर्जा सुरक्षा आवश्यकताओं में सहायता करेगी और साथ ही, देश के तेजी से विकसित हो रहे प्राकृतिक गैस परिदृश्य में अपने डाउनस्ट्रीम ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए गेल के रणनीतिक विकास उद्देश्यों को भी बढ़ावा देगी।

श्री संदीप कुमार गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, गेल (इंडिया) लिमिटेड ने इस दीर्घकालिक एलएनजी करार के संबंध में कहा कि गेल द्वारा एडीएनओसी के साथ यह दीर्घकालिक एलएनजी करार भारत की प्राकृतिक गैस की मांग और आपूर्ति में अंतर को पाटने में योगदान देगा और ऊर्जा के अन्य क्षेत्रों में गेल और एडीएनओसी के बीच रणनीतिक साझेदारी के मार्ग को और अधिक प्रशस्त करेगा।

समझौते के व्यापक प्रभाव को रेखांकित करते हुए गेल के निदेशक (विपणन) श्री संजय कुमार ने कहा कि गेल द्वारा यह दीर्घकालिक एलएनजी करार ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15% तक बढ़ाने के भारत सरकार के उद्देश्य को पूरा करने में सहयोग करेगा। इसके अलावा यह करार गेल को अपने विविध उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एलएनजी पोर्टफोलियो को बढ़ाने में भी मदद करेगा।

गेल, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है, भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस कंपनी है, जिसकी व्यापार, ट्रांसमिशन, एलपीजी उत्पादन और ट्रांसमिशन, एलएनजी पुनः गैसीकरण, पेट्रोकेमिकल्स, शहर गैस, ईएंडपी आदि की प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला में विविध हित है। यह देश भर में व्याप्त 16,000 किमी से अधिक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क का स्वामित्व और प्रचालन करता है। साथ ही इसके प्रसार को और अधिक बढ़ाने के लिए भी सक्रिय है। गैस ट्रांसमिशन में गेल की बाजार हिस्सेदारी लगभग 70% है और भारत में इसकी गैस व्यापार हिस्सेदारी 50% से अधिक है।

एडीएनओसी गैस के साथ दीर्घकालिक एलएनजी खरीद समझौते से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और गेल तथा एडीएनओसी दोनों को रणनीतिक साझेदारी के नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने की उम्मीद है।

गेल (इंडिया) लिमिटेड के बारे में:एक महारत्न पीएसयू के रूप में गेल (इंडिया) लिमिटेड व्यापार, ट्रांसमिशन, एलपीजी उत्पादन और ट्रांसमिशन, एलएनजी री-गैसीकरण, पेट्रोकेमिकल्स, शहर गैस, ईएंडपी, आदि की प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला में विविध हितों के साथ भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी है। यह देश भर में व्याप्त 16,080 किलोमीटर लंबे प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क का स्वामित्व और प्रचालन करता है। इसके प्रसार को और अधिक बढ़ाने के लिए कई पाइपलाइन परियोजनाओं के निष्पादन पर भी यह एक साथ काम कर रहा है। गैस ट्रांसमिशन में गेल की बाजार हिस्सेदारी लगभग 70% है और भारत में इसकी गैस व्यापार हिस्सेदारी 50% से अधिक है। गेल और उसकी सहायक कंपनियों/जेवी की शहर गैस वितरण में भी जबरदस्त बाजार हिस्सेदारी है। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) बाजार में गेल के पास काफी बड़ा पोर्टफोलियो है। गेल सौर, पवन और जैव ईंधन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा में भी अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।

गेल के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया : gailonline.com देखें।

एडीएनओसी गैस के बारे में:
एडीएनओसी गैस, एडीएक्स (एडीएक्स सिम्बल: "ADNOCGAS" / ISIN: "AEE01195A234") पर सूचीबद्ध एक विश्व स्तरीय बड़े पैमाने की एकीकृत गैस प्रोसेसिंग कंपनी है जो एडीएनओसी से कच्चे गैस फीडस्टॉक की प्राप्ति से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों को उत्पादों की बिक्री के लिए गैस प्रोसेसिंग और फ्रैक्शनेशन हेतु बड़े दीर्घकालिक प्रचालनों के माध्यम से गैस मूल्य श्रृंखला में काम करती है। एडीएनओसी गैस यूएई की गैस बिक्री की आवश्यकताओं का लगभग 60% आपूर्ति करती है और 20 से अधिक देशों में अंतिम ग्राहकों तक गैस की आपूर्ति करती है।

अधिक जाकारी के लिए कृपया www.adnocgas.ae देखें।

Also in this Section