प्रेस विज्ञप्ति

09-03-2026

गेल (इंडिया) लिमिटेड


गेल द्वारा दूरसंचार व्यापार के अवसरों की तलाश हेतु रेलटेल के साथ समझौता ज्ञापन

नई दिल्ली, 9 मार्च, 2026 : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने आज देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने के लिए रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। गेल के कार्यकारी निदेशक (ओ एंड एम-सीओ) श्री एस एस अग्रवाल और रेलटेल के सीएस और जीजीएम (विधि) श्री जे एस मारवाह ने गेल के निदेशक (व्यापार विकास), श्री राजीव कुमार सिंघल एवं रेलटेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार तथा दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री दीपक गुप्ता ने इस विकास का उल्‍लेख करते हुए कहा कि "यह साझेदारी पूरी तरह से ऊर्जा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को एकीकृत करने के लिए हमारे विज़न के अनुरूप है एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की परिवर्तनकारी क्षमता का लाभ उठाते हुए भारत की विकास यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है।

रेलटेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार ने कहा कि "रेलटेल मजबूत एवं सुरक्षित संचार इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के माध्यम से भारत की डिजिटल बैकबोन को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। गेल के साथ हमारा सहयोग दोनों संगठनों को देश भर में विश्वसनीय डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार में तेजी लाने के लिए नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और तकनीकी क्षमताओं में अपनी शक्ति को संयोजित करने में सक्षम बनाएगा।

रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत के संचार ढांचे को मजबूत करना, संसाधनों के उपयोग में सुधार करना और देश की डिजिटल कनेक्टिविटी पहल को तीव्र गति से आगे बढ़ाना है।

Also in this Section