प्रेस विज्ञप्ति

15-04-2026

गेल (इंडिया) लिमिटेड


गेल द्वारा उत्तर प्रदेश में 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना

नई दिल्ली, 15 अप्रैल 2026 भारत की एकीकृत प्रमुख ऊर्जा कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने आज उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित टुस्को के सौर पार्क में 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए मैसर्स टुस्को लिमिटेड के साथ अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए। गेल (इंडिया) लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (एसडी एवं रिन्यूएबल्स) श्री परिवेश चुघ और टुस्को लिमिटेड के सीईओ श्री अनिल त्यागी द्वारा गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (व्यापार विकास) श्री आर के सिंघल, टीएचडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री नीरज वर्मा और दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

सौर ऊर्जा परियोजना 550 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ स्थापित की जाएगी। ये परियोजनाएं मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के पाता स्थित गेल के पेट्रोकेमिकल संयंत्र की कैप्टिव ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के अलावा उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जा रहे गैस आधारित उपकरणों और सीबीजी संयंत्रों के विद्युतीकरण की बढ़ती अतिरिक्त मांग को पूरा करेंगी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (व्यापार विकास) श्री आर के सिंघल ने कहा कि "यह सौर परियोजना कम कार्बन और स्थायी ऊर्जा समाधानों में विविधता लाने के लिए गेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए गेल की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

Also in this Section