रिशवत न दे। यदि इस कार्यालय में कोई भी व्यक्ति आपसे रिशवत मांगता है या आपके पास इस कार्यालय से सम्बंधित भ्रष्टाचार की कोई सूचना है या आप इस कार्यालय में भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं, तो आप इस कार्यालय के प्रमुख या मुख्य सतर्कता अधिकारी/ पुलिस अधीक्षक, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और सचिव केंद्रीय सतर्कता आयोग को इसकी शिकायत कर सकते है।
पदनाम एवं पता | फोन नंबर एवं ई-मेल | |
---|---|---|
1. | अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गेल इंडिया लिमिटेड 16, भिकाजी कामा प्लेस नई दिल्ली-110066 |
011-26102077 cmd[at]gail[dot]co[dot]in |
2. | मुख्य सतर्कता अधिकारी 16, भिकाजी कामा प्लेस नई दिल्ली -110066 |
011-26194153 cvogail[at]gail[dot]co[dot]in |
3. | पुलिस अधीक्षक (ए सी बी) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सी जी ओ काम्प्लेक्स, ब्लॉक- 4 प्रथम तल, लोधी रोड नई दिल्ली -110023 |
011-24363460 hobacdel[at]cbi[dot]gov[dot]in |
4. | सचिव केंद्रीय सतर्कता आयोग सतर्कता भवन, ब्लॉक -A जी पी ओ काम्प्लेक्स आई एन ए, नई दिल्ली -110023 |
सी.वी.सी. सतर्कता दृष्टिकोण को निम्नानुसार परिभाषित करता है (सतर्कता मैनुअल 2021 के खंड 1.4.1 के अनुसार) -
- किसी आधिकारिक कार्य के लिए या किसी अन्य अधिकारी पर अपने प्रभाव का उपयोग करने के लिए कानूनी पारिश्रमिक के अलावा अन्य किसी प्रकार की रिश्वत की मांग करना और/ या उसे स्वीकार करना।
- किसी ऐसे व्यक्ति से, जिसके साथ उसका आधिकारिक व्यवहार है या होने की संभावना है या उसके अधीनस्थों का आधिकारिक व्यवहार है या जहां वह प्रभाव डाल सकता है, बिना किसी प्रतिफल या अपर्याप्त प्रतिफल के मूल्यवान वस्तु प्राप्त करना।
- भ्रष्ट या अवैध तरीकों से या लोक सेवक के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करके अपने लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए कोई मूल्यवान वस्तु या आर्थिक लाभ प्राप्त करना।
- अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का अर्जन । (v) गबन, जालसाजी या धोखाधड़ी या अन्य समान आपराधिक अपराधों के मामले।
क्या आपकी शिकायत उपरोक्त में से किसी के अंतर्गत आती है?
If YES, then click on Register a Vigilance Complaint